निसर्ग से उपदेश
बहते पानी की खनखनाहट में
कहता है यह झरना
जल्दी संभल जा पगले
देर हो जायेगी वरना ||
खिलते हुए रंगो से
समझाते है ये फूल
मत उलझो दुनिया के रंगो में
कौन है तू यह मत भूल ||
प्रवाहित वायु की संथ लहरें
गुनगुनाती हैं कानों में
भज पल हर हरी नाम तू
क्या रखा है गंगा स्नानो में ||
सूरज की चमकती किरणें
ले आती हैं यह संदेश
निशा की गहराई में भी
छिपा है यही उपदेश ||
भक्तो के तत्व मसी की
यही है आर्त पुकार
ज्ञानियों के अहं ब्रम्हास्मी में
बसी है यही झंकार ||
सृष्टी के सभी अंगो का
यह एकमात्र कहना
जगा प्रभु मिलन की ज्योती
वरना, यहीं है बार बार मरना ||

<< Home