नदी का मनोगत
कृत युग से कली युग तक
युगों युगों से बहती हुँ
जितनी भी सदियाँ बिती बिचमे
फिर भी प्रवाहीत रहती हूँ
आंधी आए आए तूफान
निश्चल रहना धर्म मेरा
कितने भी संकट आए पगमे
चलते रहना कर्म मेरा
ग्रीष्म ऋतु की गर्मी से
सूख जाए मेरी जलधारा भी
दुःख है यह पलभर का जानू
वर्षा को तो है आना ही
मानव निर्मित सेतु
आजमाए मुझपे अपना बल
धीरज फिर भी रखती हूँ
थम जाना है बस कुछ और पल
मार्ग में सुंदर दृष्यों से
न होती हूँ मै मोहित
न रातोंके अंधेरो में
होती हूँ मै भयभीत
और किस चीज की चाह न मुझको
बस मुझको है इतना कहना
सागर मिलन की आस है
मुझको है बहते रहना

0 Comments:
Post a Comment
<< Home