tag:blogger.com,1999:blog-6662165.post-1080055427714828722004-03-23T10:23:00.000-05:002004-05-24T16:15:35.356-04:00प्रतिभाशालीहोता मैं इतना प्रतिभाशाली

तो बन जाता मैं भी कवि

लिखता सुदंर कविता

देखता जो न देखे रवि ||

होता मै इतना प्रतिभाशाली

तो बन जाता मै चित्रकार

खेलता रंगो से रंगोली

दिखाता निसर्ग के आकार ||

होता मै इतना प्रतिभाशाली

बजाता मै फिर बाँसुरी वीणा

छेडता सुरों के सरगम

गाता सुरों का कहना ||

होता मै इतना प्रतिभाशाली

तो बन जाता मैं अभिनेता

अप्सराओं को बाहों मे लेके

कहता मै तुमसे प्यार करता ||

किंतु ना मै कवि, ना चित्रकार

न छेडूँ सुर, न करू प्यार

कम्पयूटर की दुनिया में

रह गया मै बस पैसों का यार ||

Arun Kulkarnihttp://www.blogger.com/profile/05235974306032930613noreply@blogger.com